{"_id":"68910b1eb3ff55af2208eb1e","slug":"seeking-prosperity-by-doing-jalabhishek-of-mahadev-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134698-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महादेव का जलाभिषेक कर मांगी समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महादेव का जलाभिषेक कर मांगी समृद्धि
Tue, 05 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिद्धनाथ मंदिर में सावन माह के सोमवार पर जलाभिषेक करतीं श्रद्धालु। -संवाद
बहराइच। सावन के आखिरी सोमवार को तेज बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों व शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक कर मांगा समृद्धि का आशीर्वाद। शहर के श्री सिद्धनाथ मंदिर के मुख्य द्वार से अस्पताल चौराहे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखी। भीड़ को देखते हुए अस्पताल चौराहे से मंदिर तक वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। तेज बारिश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
शहर के श्री सिद्धनाथ मंदिर के अतिरिक्त बाबा नागेश्वर मंदिर, मां संहारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, शिव शक्ति मंदिर व मनकामेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से ही जलाभिषेक के लिए जुटी रही। भीड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस व मंदिर के व्यवस्थापकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मटेरा के जंगलीनाथ व नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी भारी तादाद में भक्त जुटे।
101 लीटर जल से किया महादेव का अभिषेक
महसी (बहराइच)। झमाझम बारिश के बीच मंदिरों में शिव भक्तों तथा कांवड़ियों का तांता लगा रहा। हर ओर बम भोले का उद्घोष गूंजा। जैतापुर निवासी अमित गुप्ता ने अन्य कांवड़ियों के साथ सरयू नदी से 101 लीटर जल भरकर कांवड़ उठाई और महादेव के जयकारों के साथ नाचते-गाते जैतापुर बाजार स्थित शिव मंदिर में महादेव का अभिषेक किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता, सुमित, आशीष, प्रतुल, विनोद, चंदन तिवारी व संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिवसागर नाथ मंदिर में पौ फटते ही लग गई भक्तों की कतार
बौंडी। शिवसागर नाथ मंदिर में पौ फटते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। तेज बारिश भी शिव भक्ति का हौसला नहीं डिगा सकी। माहौल में गर्मी लाने के लिए शिव भक्त हर हर महादेव, बम बम भोले का उद्घोष करते रहे। दर्शन-पूजन करने वालों में फखरपुर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना तथा तेजवापुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय भी शामिल रहे।
पंचमुखी बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
पयागपुर। क्षेत्र के पांडव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखा। शिव भक्तों ने हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। इनमें आम शिव भक्तों के अतिरिक्त कांवड़िये भी शामिल रहे। जवाहर सिंह पुरवा निवासी केदारनाथ व दुखहरन शर्मा ने 51 लीटर जल से अभिषेक किया। मंगल रावत, रमेश पंडित, रवि सोनी व गुलशन सहित दो दर्जन से अधिक भक्तों ने उपवास रखकर दुग्धाभिषेक किया। मंदिर परिक्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।