{"_id":"653418cadd6683b6100e02b4","slug":"security-divided-into-five-zones-and-13-sectors-bahraich-news-c-98-1-slko1013-5066-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच जोन व 13 सेक्टरों में बांटी गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच जोन व 13 सेक्टरों में बांटी गई सुरक्षा
Sun, 22 Oct 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। डीएम ने इसके लिए जिले को पांच जोन व 13 सेक्टर में बांटते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। कंट्रोल रूम का नंबर 05252-230132 भी जारी किया गया है।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में सभी पूजा स्थल व प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही लाइट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग आदि भी कराई गई है। डीएम ने बताया कि शहर क सभी प्रमुख इलाकों में अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने तहसील क्षेत्र में सीओ से समन्वय रखते हुए प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएं।