फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SDO accused of misbehaving with electricity consumer, uproar

Bahraich News: एसडीओ पर बिजली उपभोक्ता से अभद्रता का आरोप, हंगामा

Wed, 15 Apr 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
SDO accused of misbehaving with electricity consumer, uproar
फखरपुर। गलत बिलिंग की शिकायत लेकर बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ता ने एसडीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इससे हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


उपभोक्ता सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि वह पिछले तीन माह से घासीपुर स्थित अपनी दुकान का बिजली बिल निकलवाने के लिए उपकेंद्र के चक्कर काट रहे हैं। उनके अनुसार मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने के कारण ऑनलाइन बिल नहीं दिख रहा है। इसे सही कराने के लिए उन्होंने 20 दिन पूर्व शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बुधवार को वह अपने बेटे के साथ उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ से शिकायत की। आरोप है कि एसडीओ ने कार्रवाई के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया। वीडियो बनाने पर कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें कार्यालय में बंद कर मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया गया। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व ही एसडीओ की तैनाती हुई है। वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed