फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SDM and CO investigate religious conversion

एसडीएम व सीओ ने की धर्म परिवर्तन की जांच

Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM and CO investigate religious conversion
बहराइच के फकीरपुरी गांव में जांच करने पहुंचे एसडीएम व सीओ। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के आठ गांवों में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। यहां ईसाई मिशनरियों की ओर से धर्म परिवर्तन कराए जाने की जांच के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी मोतीपुर और सीओ नानपारा टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। यहां प्रशासन को लोगों के बीच धार्मिक पुस्तक बाइबिल बांटे और पढ़े जाने की जानकारी मिली। मगर धर्म परिवर्तन करते हुए किसी के भी नाम बदलने या पूजा पद्धति को अपनाने का प्रमाण नहीं मिला।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील के सुजौली थाना अंतर्गत फकीरपुरी और विशुनापुर गांव के साथ ही राना फार्म मटेही, भैंसाही, आंबा, हर्रैया, लोहरा व कोहली गांव के करीब 300 परिवारों के धर्म परिवर्तन किए जाने की बात सामने आ रही थी। ईसाई मिशनरियों के इन गांवों में सक्रिय होने के साथ ही कुछ लोगों को प्रचारक बनाए जाने की भी पुष्टि हुई थी। जिसके बाद एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणचंद्र सोमवार को नायब तहसीलदार शशांकनाथ उपाध्याय क्षेत्रीय लेखपालों और सुजौली के प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह के साथ गांवों में पहुंचे। फकीरपुरी गांव निवासी प्रचारक बताए जा रहे करोड़ीलाल से बात की।
विज्ञापन

इस दौरान उनके द्वारा गांव में 200 रुपये लेकर बाइबिल बेचने की बात स्वीकार की गई। एसडीएम व सीओ ने बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। इसमें पुस्तक पढ़ने की बात सामने आई। मगर किसी के भी द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां पर ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा सिर्फ पुस्तक बांटी गई है। मगर यह लोग ईसाई धर्म की पूजा पद्धति को नहीं अपनाते हैं। इसके साथ ही किसी का भी नाम परिवर्तित नहीं हुआ है। ऐसे में धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हो पा रही है। हालांकि क्षेत्रीय लेखपालों को धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है, इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed