{"_id":"68f1535040e4e7699b076554","slug":"sdm-and-co-did-checking-at-the-border-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-138296-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा पर चौकसी तेज, एसडीएम व सीओ ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा पर चौकसी तेज, एसडीएम व सीओ ने की चेकिंग
Fri, 17 Oct 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा में नेपाल बार्डर पर चेकिंग करतीं एसडीएम व सीओ। -संवाद
रूपईडीहा। दीपावली पर्व को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी व सीओ प्रद्युम्न सिंह ने एसएसबी अधिकारियों व जवानों के साथ बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक विमल मोहन वर्मा द्वारा क्षेत्र की शराब की दुकानों की जांच कर आवश्यक कागजात का सत्यापन किया गया।
दूसरी तरफ एसपी रामनयन सिंह ने रुपईडीहा थाने का निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल व विवेचना कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ प्रद्युम्न सिंह, सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित कुमार व एसआई कुमार ऋतुराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।