फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Screening in secondary schools should appoint a principal

स्क्रीनिंग परीक्षा के द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में हो प्रधानाचार्य की नियुक्ति

Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Screening in secondary schools should appoint a principal
बहराइच। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। सभी ने माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य की तैनाती स्क्रीनिंग परीक्षा से कराए जाने की मांग की। इसके अलावा पदाधिकारियों ने अन्य छह मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक संदीप वर्मा व महामंत्री मनीष मिश्रा की अगुवाई में मंगलवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा। डीआईओएस को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों का कहना है कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधान/प्रधानाचार्य पद का चयन शैक्षिक गुणांकों की प्रवीणता के आधार पर न कराकर उच्चतर शिक्षा चयन आयोग इलाहाबाद की ओर से अशासकीय डिग्री कालेज के संस्था प्रधान/प्राचार्य की भांति स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से करायी जाए। भर्ती प्रक्रिया मंडलवार न होकर प्रदेश स्तर की मेरिट द्वारा पूरी करायी जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाचार्य जैसे महत्वपूर्ण पद को एकेडमिक मेरिट के आधार पर भरना न तो तर्क संगत है और न ही न्यायोचित है। अटेवा मंच ने अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के टीजीटी पीजीटी शिक्षकों का चयन शैक्षिक गुणांक के बजाए लिखित परीक्षा में कराने, विगत वर्षों में शैक्षिक मूल्यांकन की पद्धति में बदलाव होने से 2010 के बाद औसत अंकों में वृद्धि समेत छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विपिन कुमार साहू, अमित कुमार, शिवशरणनाथ मौर्य, राकेश कुमार, श्यामानंद, श्रीप्रकाश गुप्त, अभय प्रताप सिंह, अमरेश कुमार, रविकांत ओझा, चंचरीक पांडेय, विवेक कुमार, शांतिपाल गंगवार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed