{"_id":"688d1269742010dcbb0fdc7d","slug":"scooty-overturned-woman-died-daughter-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134538-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पलटी स्कूटी, महिला की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पलटी स्कूटी, महिला की मौत, बेटी घायल
Sat, 02 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट के बबुरी निवासी घायल सुमन सिंह को सीएचसी ले जाते परिजन। -संवाद
खैरीघाट/शिवपुर (बहराइच)। मवेशी से बचने की कोशिश में शुक्रवार सुबह स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर के बल सड़क पर गिरने से मां गंभीर रूप से, तो बेटी मामूली घायल हो गई। मां को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से परिवार सदमे में है।
ग्राम पंचायत बबुरी निवासी सुमन सिंह (44) को उनकी बेटी कल्पना सिंह शुक्रवार सुबह स्कूटी से लेकर नानपारा बाजार जा रही थीं। शिवपुर क्षेत्र में अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। मवेशी से बचने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। कल्पना को मामूली चोट आई।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीआरवी उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम मौके पर पहुंची और घायल सुमन को तुरंत एंबुलेंस से शिवपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने सुमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।