फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Schools open in holiday

छुट्टी के बावजूद खुले स्कूल, कांपते पहुंचे बच्चे

Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Schools open in holiday
कांपते पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की लेकिन इसका असर निजी स्कूलों पर नहीं दिख रहा है। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को कई निजी विद्यालय खुले और बच्चे सुबह ठंड में कांपते पढ़ने गए। हालांकि इसकी शिकायत मिलने पर बीएसए ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।      
विज्ञापन


जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह देर तक घरा कोहरा छाया रहा। 10 बजे के करीब धूप निकली लेकिन लोगों को गलन और ठंड से निजात नहीं मिल सकी। ऐसी ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को 21 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसका गुरुवार को कई विद्यालयों ने पालन नहीं किया। मिहींपुरवा क्षेत्र में आंबा गांव में स्थित तराई एजुकेशनल एकेडमी व शहर के आधा दर्जन मांटेसरी व पब्लिक स्कूल गुरुवार को खुले रहे। उनके बच्चे सुबह कांपते हुए पढ़ने पहुंचे। इस मामले में बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि अवकाश के बावजूद स्कूल खुलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा में हुए हादसे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पुन: सभी स्कूल के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को हिदायत दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार व शनिवार को बीईओ अपने क्षेत्र में स्कूलों का मुआयना करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed