{"_id":"64b04273814c22883e04cd66","slug":"schools-filled-with-rain-bahraich-news-c-98-1-slko1013-250-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश से लबालब हुए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश से लबालब हुए स्कूल
Thu, 13 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई विद्यालयों में जलभराव हो गया है। बृहस्पतिवार को शिक्षकों व छात्रों को जलभराव के कारण परेशान होना पड़ा। नवाबगंज के एक विद्यालय की रसोईघर में पानी भर जाने से एमडीएम बनाने में परेशानी हुई।
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर तिलक परिसर में बारिश के बाद जलभराव हो गया। विद्यालय की रसोई घर में घुटनों तक पानी भर गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जलभराव की सूचना कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से कहने के बावजूद जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत बघौली प्राथमिक विद्यालय में बरसात का पानी भर गया। प्रधानाध्यापक धर्मवीर सिंह ने बताया ग्राम प्रधान श्रवण कुमार पटेल सहित उच्चधिकारियों से कई बार मिट्टी पटाई करने के लिए मांग की गई, किंतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विकास खंड महसी के प्राथमिक विद्यालय गंधिला पूरे गंगा प्रसाद में वृहस्पतिवार को बरसात का पानी भर गया। बारिश के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी मोहन की बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गई है। ब्लॉक संसाधन केन्द्र नवाबगंज में भी जलभराव हो गया है।