{"_id":"688d1681573293c5360637f1","slug":"school-van-overturned-15-innocent-children-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134547-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्कूल वैन पलटी, 15 मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्कूल वैन पलटी, 15 मासूम घायल
Sat, 02 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर में सिसवारा गांव के पास वैन पलटने के बाद रोते घायल बच्चे। -संवाद
फखरपुर (बहराइच)। गंगापुर से शुक्रवार सुबह सर्वोदय पब्लिक स्कूल, अलीनगर जा रही वैन सिसवारा गांव के पास नहर मोड़ पर अचानक बेकाबू होकर पलट गई। वैन पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हो गए। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने वैन में फंसे बच्चों को निकाल कर उनकी जान बचाई। अधिकारियों ने घटनास्थल की पड़ताल कर जांच के निर्देश दिए हैं। घायल मासूमों को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
वैन सर्वोदय पब्लिक स्कूल, अलीनगर की बताई जा रही है। वैन में सवार सभी बच्चे 10 वर्ष से कम उम्र के थे। हादसे से बच्चे सहमे हुए हैं। 15 बच्चों को हल्की चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया। सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया।
थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि अभिभावक पंकज अवस्थी की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीओ कैसरगंज व एआरटीओ बहराइच भी मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक जांच में वैन के ओवरलोड होने और तकनीकी खामियों की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक से मांगा गया जवाब
थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि स्कूल प्रबंधक को तलब कर जवाब मांगा गया है कि कैसे इतनी छोटी उम्र के बच्चों को बिना पर्याप्त सुरक्षा के भेजा गया। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नहर मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर मोड़ काफी खतरनाक है, यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां किसी प्रकार का साइन बोर्ड या सुरक्षा रेलिंग भी नहीं लगी है। लोगों ने प्रशासन से इस मोड़ पर आवश्यक सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है।