फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Scam of lakhs in the name of development in Balha

बलहा में विकास के नाम पर लाखों का घोटाला

Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Scam of lakhs in the name of development in Balha
बहराइच। विकास कार्यों में हो रहे घोटालों में चर्चित बलहा क्षेत्र एक बार फिर भ्रष्टाचार की वजह से चर्चा में है। एक तरफ जहां, यहां पर हजारों की संख्या में शौचालय घोटाला हुआ, वहीं विकास कार्यों में भी खर्च के सापेक्ष डेढ़ से दो गुना भुगतान किया गया। यही नहीं यहां के कई गांवों में हुए विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृत भी नहीं ली गई और लाखों का भुगतान कर दिया गया। यही नहीं कई कार्य तो ऐसे कराए गए जिसका भुगतान लाखों में किया गया, लेकिन कार्य मौके पर नहीं दिखा। जिले के हुक्मरान पहले हुए घोटालों पर कार्रवाई अभी तक नहीं कर सकें हैं कि दूसरा घोटाला बलहा में फिर उजागर हुआ है। यहां पर हुए विकास कार्यों की जांच सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव महाबीर प्रसाद मंडल से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण रिपोर्ट
ढाई लाख में बनी सड़क कहां हैं, किसी को पता नहीं
ग्राम पंचायत भटेहटा का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर एक प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प मानक विहीन पाया गया। तीन विद्यालयों में हैंडवास और समरसेबल लगाने में साढ़े चार लाख खर्च कर दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजारन टाड़ा में 70 हजार में निर्मित हैंडवास निरीक्षण के समय टूटा मिला। यहां पर हैंड रिबोर हुआ, लेकिन कहां हुआ किसी को पता नहीं। धन जरूर निकाल लिया गया। पता नहीं चला ढाई लाख की सड़क कहां बनी है। हसमत अली के खेत से लियाकत अली के खेत तक का कार्य ग्राम वासी, पंचायत कर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं बता सके।
विज्ञापन

प्रत्येक काम में, दो गुना भुगतान
ग्राम पंचायत सिलेटनगंज के निरीक्षण में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। यहां पर 12 लाख का विकास कार्य बिना वित्तीय स्वीकृत कराया गया, वह भी मानक विहीन। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलेटनगंज में हैंडवास के निर्माण पर 85000 और शौचालय निर्माण पर 77 हजार तथा समरसेबल कार्य पर एक लाख खर्च किया है। बालक-बालिका शौचालय में 48 हजार व्यय कर दिए गए। सफाई किट बिना खरीदे 27500 खर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने खड़ंजे पर पुन: भुगतान
बंजरिया में बिना वित्तीय स्वीकृत के कई योजनाओं में धन आहरित किया गया। यहां पर विद्यालय में खिड़की टूटी पाई गई, टाइल लगाने का काम मानकविहीन पाया गया। बाउंड्रीवाल का कार्य कराया ही नहीं गया, लेकिन धन आहरित कर लिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि पुराने खड़ंजे पर पुन: भुगतान किया गया।
पहले भी मैने विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रखी हैं। तीनों गांवों में एक गांव मेरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है। मैं इस मामले की भी जांच कराउंगी। हम उच्चाधिकारियों से विकास कार्यों की जांच कराएंगे और सख्त से सख्त कार्रवाई कराएंगे। -सरोज सोनकर, विधायक बलहा

र्जन
प्रकरण हमारे संज्ञान में नहीं है। ग्राम पंचायत भटेहटा और सिलेटनगंज हमारे विधानसभा क्षेत्र में आता है। अगर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहेंगे, नहीं होगा तो सरकार में शिकायत करेंगे। -राम निवास वर्मा, विधायक, नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed