फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Scam accused secretary's condition deteriorates in court

घोटाले के आरोपी सचिव की कोर्ट में बिगड़ी हालत

Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Scam accused secretary's condition deteriorates in court
बहराइच। धान खरीद के घोटाले के आरोपी सहकारी समिति के सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रविवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद रिमांड कोर्ट पर आरोपी सचिव को पेश किया गया। यहां उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। इस पर पुलिस ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। बेटे ने पिता की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के गदामारखुर्द गांव निवासी बलबीर सिंह क्षेत्र की ही सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 मेेें इनके ऊपर धान खरीद में घोटाला करने का आरोप लगा। एफसीआई के मैनेजर ने हरदी थाने में 32 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गबन का आरोपी भगवानपुर चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी सचिव को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने के लिए पुलिस उनको न्यायालय लाई थी। पेशी के दौरान आरोपी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आरोपी सचिव के बेटे ने बताया कि पिता दवा लेने घर से आए थे। पुलिस जबरदस्ती पापा को हस्ताक्षर कराने की बात कहकर धक्का-मुक्की व पीटते हुए गिरफ्तार कर थाने ले गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी पर 2019 में गबन का मुकदमा दर्ज था। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराने के लिए लेकर आई थी। उसी दौरान आरोपी की तबियत खराब हो गई। वह केजीएमयू लखनऊ में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार उसकी तबियत में सुधार है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि परिवारीजनों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed