{"_id":"6869780932b7ab65af01f42a","slug":"sbi-mini-bank-operator-accused-of-embezzlement-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133174-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एसबीआई मिनी बैंक संचालक पर गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एसबीआई मिनी बैंक संचालक पर गबन का आरोप
Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। गिरिजापुरी स्थित एसबीआई के मिनी बैंक बिछिया बाजार के संंचालक पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगा है। शनिवार को 50 से अधिक खाताधारक बैंक पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र देकर संचालक द्वारा गबन किए गए रुपयों को वापस करवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहीं विशुनटाडा गांव निवासी रीना ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बैंक खाते से दो लाख 15 हजार रुपये गायब हैं। विशुनापुर निवासी दौलतराम ने एक लाख 25 हजार, टेडिहा निवासी श्यामलाल ने 57 हजार 421 रुपये, बिछिया की हीना बेगम ने 47 सौ रुपये, नफीसा बेगम ने छह हजार 871 रुपये रुपये गायब होने का आरोप लगाया।
इनके अलावा विशुनटाडा की कलपतिया ने 50 हजार, सुमित्रा देवी ने 97 हजार, गीता देवी ने 62 हजार, टेडिहा के हासिम ने दो लाख 44 हजार, किशुनपाल ने एक लाख 63 हजार रुपये, जमुनिहा की मंजीता ने 42 हजार, बड़हिन पुरवा की मैना देवी ने एक लाख 25 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद ने बताया कि गिरिजापुरी शाखा के बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र देकर गबन किए गए रुपयों को वापस करवाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को 39 व शुक्रवार को एक दर्जन शिकायतें मिली हैं। शिकायतों का सिलसिला लगातार जारी है। एसबीआई के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जल्द ही जांच कर मिनी बैंक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोगों के रुपये वापस करवाए जाएंगे।
-हिमांशु कुमार आदित्य, बैंक मैनेजर