फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   saw the moon, Eid will celebrate today

चांद का दीदार, आज मनाएंगे ईद

Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
saw the moon, Eid will celebrate today
बाजार में जुटे खरीदार - फोटो : अमर उजाला
देर शाम ईद का चांद देखने के बाद लोगों में ईद का उल्लास दिख रहा है। ईद को लेकर रविवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इसके चलते दुकानें देर रात तक खुली रहीं। वहीं, मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


ईद सोमवार को है। इसे लेकर रविवार को लोगों में उल्लास दिखा। जिले में लगभग 1550 मस्जिदें हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद की खरीदारी के लिए लिए सुबह से ही बाजार में भीड़ उमड़ने लगी। शहर के घंटाघर, चौक बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार, छोटी बाजार, छावनी बाजार, चांदपुरा क्षेत्रों में कपड़े, सेंवईं, जूता, चप्पल, मेवा, खजूर आदि दुकानें सजी रहीं। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


महिलाओं ने ईद के त्योहार के लिए जेवरात की भी खरीदारी की। चौक बाजार व स्टीलगंज तालाब बाजार में भारी भीड़ के चलते तिल रखने भर की जगह नहीं थी। दोपहर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद खरीदारी के लिए लोगों का उत्साह चरम पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी भीड़ से बाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों के निकट सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।

एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में संबंधित थानाध्यक्षों को पल-पल व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और पीएसी के जवान क्षेत्रों में निरंतर गश्त भी कर रहे हैं। उधर, ईद के मद्देनजर मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है। हर चेहरे पर ईद की खुशियां नजर आ रही हैं।

 उधर, रमजान माह के समापन पर रविवार देर रात ईद के चांद का दीदार हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। उधर मौलानाओं की कमेटी ने भी चांद दिखने की तस्दीक की। इसके साथ ही ईद मुबारक की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार देर शाम को जब आसमान में ईद का चांद दिखा तो लोगों के चेहरे खिल उठे। एक-दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक की बधाइयां दी।

उधर दरगाह शरीफ में ईद के चांद को देखने की तस्दीक करने के लिए कमेटी गठित हुई थी। जिसमें मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना मोइनुद्दीन अरसी, मौलाना मोहम्मद अरशदुल कादिरी, मौलाना मोहम्मद आरिफ, मौलाना मोहम्मद मुश्ताक खां, मोहम्मद इम्तियाज और अब्दुल हकीक शामिल थे।


दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद नेबताया कि रात 8:30 बजे के आसपास चांद दिखा। इसके बाद एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। साथ ही चांद दिखने की मुनादी करवाई गई। मस्जिदों से एनाउंसमेंट भी हुआ। दरगाह प्रबंध कमेटी के सदस्य बच्चेभारती नेकहा कि ईद सोमवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed