फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu water recedes, problems increase in villages

Bahraich News: सरयू का पानी उतरा, गांवों में दुश्वारियां बढ़ीं

Wed, 18 Sep 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Saryu water recedes, problems increase in villages
जरवलरोड में एल्गिन ब्रिज पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर। 
बहराइच/मिहींपुरवा।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों तक तबाही मचाने के बाद बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन दुश्वारियां बढ़ रहीं हैं। जलस्तर घटने से कटान तेज हो गई है। वहीं खाद्य सामग्री भीगने से खान-पान के भी लाले हैं। एल्गिन ब्रिज पर सरयू अब भी लाल निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है। इससे ग्रामीणों के साथ प्रशासन की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं।

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के 48 से अधिक मजरों में तबाही मचाने के बाद बाढ़ का पानी निकल गया है। कई घरों में पानी भरने से खाद्य सामग्री भीग गई है। गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ से प्रभावित जंगल गुलरिहा, सुजौली, बडखडिया, चहलवा, मंझरा, गिरगिट्टी, सोमईगौढी आदि के 48 मजरों की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ ने कई सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। जंगल गुलरिहा निवासी साधू, शिवधारी, सुबराती, लल्लू आदि ने बताया कि पानी उतरने से फसल लगे खेत कट रहे हैं। जंगल गुलरिहा के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने बताया कि कटान नहीं रोकी गई तो कुछ मजरों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट बांटे जा रहे हैं। जल्द राशन किट भी दी जाएंगी। कटान रोकने के भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट
शिवपुर विकास खंड क्षेत्र के 24 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में थे। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित बेलामकन ग्राम पंचायत के मजरों के 50 लोगों को बाढ़ राहत किट दी गई। जरवलरोड में घाघराघाट बाढ चौकी पर तप्पेसिपाह, खासेपुर, रेतीहाता, जुमेरपुर, नासिरगंज के सैकड़ों बाढ़ पीडितों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। नायब तहसीलदार जरवल पीपी गिरी व थाना प्रभारी जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने सभी को राशन किटें दीं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सुरेश गुप्ता, लेखपाल पंकज कुमार, रूपेन्द्र सिंह, पवन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सेमी प्रति घंटा घट रही सरयू
मंगलवार शाम छह बजे जरवलरोड स्थित एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.57 दर्ज किया गया। जो लाल निशान 106.07 मीटर से 50 सेमी अधिक रहा। जल मापक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed