फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu river still 16 cm from the red mark. up

सरयू नदी अब भी लाल निशान से 16 सेमी. ऊपर

Tue, 18 Aug 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Saryu river still 16 cm from the red mark. up
महसी के रामदहीनपुरवा गांव में बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण गिरा मकान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महसी में सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ है, लेकिन नदी खतरे के निशान से अभी भी 16 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी गांवों में भरा हुआ है। बाढ़ का पानी तहसील के 20 से अधिक गांवों में भरा है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त है। ग्रामीण दिनचर्या के काम नहीं निपटा पा रहे हैं। उधर मंगलवार को राजस्व कर्मियों ने गांवों में राशन किट वितरित किया।
विज्ञापन

महसी तहसील में स्थित सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को 10.5 सेंटीमीटर घट गया। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन अभी भी गांवों से पानी बाहर नहीं निकला है। तहसील क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इन गांवों की 25 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। घरों में पानी भरा होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित है। लोग तटबंध और ऊंचे स्थान पर शरण लेने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

पानी अधिक होने से तहसील क्षेत्र के अंगरौरा, दुबहा, रामदहिनपुरवा, फक्कड़पुरवा, चुरईपुरवा, कोनीपुरवा समेत 20 गांव पूरी तरह प्रभावित हैं। जिन ग्रामीणों के मकान मिट्टी के बने हुए हैं वे नमी पाकर अपने आप गिर रहे हैं। तहसील प्रशासन की ओर से लगाई गई नाव से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गांवों में राजस्वकर्मियों की टीम ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राशन किट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन वितरण का सचिव ने किया निरीक्षण
शासन के विशेष सचिव राकेश कुमार शुक्ला ने मंगलवार को बाढ़ राहत चौकी शारदासिंहपुरवा पर राहत सामग्री वितरण का निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने पूछा कि अब तक कुल कितने लाभार्थियों को किट बांटा गया है। एसडीएम ने बताया कि 16 हजार लाभार्थियों को किट वितरण का लक्ष्य है। अब तक 4440 लाभार्थियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed