फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   salary hold

डीएम ने रि-प्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ प्रभारी का वेतन रोका

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
salary hold
बहराइच। कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम के भ्रमण से पूर्व जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी टीमों केे सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। जिससे टीम को कोई कमियां न मिलें। कमियां मिलने पर संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने रि-प्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ प्रभारी व चीफ फार्मासिस्ट का कार्य पूरा न होने पर वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शंभु कुमार ने कहा कि 16 से 23 अक्तूबर के मध्य सीआरएम टीम का जिले में दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में भ्रमण से पूर्व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें। डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की सीआरएम टीम के जिला भ्रमण से पूर्व सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कर फीड बैक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि इस निरीक्षण के दौरान निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, न्यू बार्न केयर इन लेबर रूम, महिला वार्ड, जेएसएसके प्रोग्राम, जननी सुरक्षा योजना का भुगतान, शौचालयों एवं वाश रूम की साफ-सफाई, आशा मीटिंग की कार्यवृति एवं मानदेय भुगतान, कोल्ड चेन, परिवार कल्याण कार्यक्रम, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, आरसीएच पोर्टल, एचएमआईएस डाटा, आईइसी गतिविधियां, टेलीमेडिसिन कक्ष, पैथालॉजी व फार्मेसी का सघन निरीक्षण करें।
जिससे कमियों का पता चल सके। डीएम ने रि-प्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पोर्टल की समीक्षा के दौरान ऑनलाइन व्यवस्था प्रभावी न पाये जाने पर जिला प्रभारी का ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने तक वेतन रोक दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों से पोर्टल पर दवाओं की मांग न आने पर चीफ फार्मासिस्ट का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ अरविंद चौहान, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह व एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, डीपीएम एनएचएम गोंडा अमरनाथ, बीएसए एसके तिवारी, डीटीएम डॉ. पीयूष नायक, पैक्सफेड प्रखंड देवीपाटन के अधिशासी अभियंता राहुल राज, जिला कृषि अधिकारी सुनील कुमार पांडेय, डीसीपीएम एनएचएम राशिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed