फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Salaries of three officers withheld due to negligence in IGRS grievance redressal.

Bahraich News: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर तीन अफसरों का वेतन रोका

Fri, 02 Oct 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Salaries of three officers withheld due to negligence in IGRS grievance redressal.
बहराइच। आईजीआरएस संदर्भों के निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण एवं पोर्टल पर समय से आख्या अपलोड न किए जाने पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि अधिशासी अभियंता विद्युत, सदर बहराइच, एसडीएम नानपारा व तहसीलदार पयागपुर द्वारा आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। इस पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के आदेश के अनुपालन में अधिशासी अभियंता विद्युत, सदर बहराइच एवं एसडीएम नानपारा का 30 सितंबर 2026 तथा तहसीलदार पयागपुर का 27 सितंबर 2026 का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही सभी लंबित आईजीआरएस प्रकरणों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में संबंधित अधिकारियों से यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि निर्धारित समय-सीमा में आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण न करने के लिए उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई क्यों न की जाए। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में समय-सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed