फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saket waved in CBSE 12th

सीबीएसई 12वीं में साकेत ने लहराया परचम

Mon, 13 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Saket waved in CBSE 12th
बहराइच में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद 97.8 प्रतिशत अंक आने वाले छात्र साक? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लंबे इंतजार की घड़ियां उस वक्त खुशी के माहौल में बदल गईं, जब सोमवार को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। नतीजा आते ही छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के साकेत ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि संत पथिक की जान्हवी त्रिपाठी ने 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरा व गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के ही छात्र अंश गंगोला व अपूर्वा सिंह ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 12वीं परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। जिले में गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, संत पथिक विद्यालय, बुद्धा पब्लिक स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय सीबीएसई के तहत संचालित हैं। दोपहर बाद से ही साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लेकिन सरवर डाउन रहने के कारण परिणाम दोपहर बाद तीन बजे घोषित हुआ। गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र साकेत गुप्ता ने जिले में सबसे अधिक अंक अर्जित किए।
विज्ञापन

97.8 प्रतिशत अंक लाकर साकेत ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर संत पथिक विद्यालय की छात्रा जान्हवी त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। डिवाइन ग्रेस के ही छात्र अंश गंगोला व अपूर्वा सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरू कृपा डिवाइन गे्रस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी, संत पथिक विद्यालय ़की प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना व बुद्धा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सांखला ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को बधाई दी। अभिभावकों में भी खुशी का माहौल रहा। सभी ने बच्चों को मिठाइयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र
छात्र का नाम प्रतिशत विद्यालय का नाम
साकेत गुप्ता 97.8 गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
जान्हवी त्रिपाठी 96.2 संत पथिक विद्यालय
अंश गंगोला 96 गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
अपूर्वा सिंह 96 गोरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
प्रज्ञा द्विवेदी 95.8 गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
शेखर प्रताप सिंह 95.6 जवाहर नवोदय विद्यालय
अनिका मातनहेलिया 95.4 गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
प्रणव अग्रवाल 94.8 बुद्धा पब्लिक स्कूल
संजय मौर्य 94.8 जवाहर नवोदय विद्यालय
अनामिका 94.8 जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed