फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rules are flying in the helmet zone, responsible silence

Bahraich News: हेलमेट जोन में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां, जिम्मेदार मौन

Mon, 19 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 19 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rules are flying in the helmet zone, responsible silence
मोतीपुर (बहराइच)। मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाल ही में इसे हेलमेट जोन घोषित किया था। साथ ही क्षेत्र में हेलमेट लगाने को लेकर सख्ती दिखाने की बात कही गई थी। लेकिन नगर पंचायत के पेट्रोलपंप संचालक प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वे बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दे रहे हैं।
विज्ञापन


मिहींपुरवा नगर पंचायत में नई पहल की शुरुआत कर नगर पंचायत को हेलमेट जोन घोषित किया था। इसके लिए स्थानीय व नगर पंचायत प्रशासन ने हजारों रुपये खर्च कर एक हफ्ते तक प्रचार-प्रसार किया था और बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाए थे। तीन दिन पूर्व प्रशासन की ओर से फीता काटकर इसका उद्घाटन भी किया था। लेकिन नगर पंचायत द्वारा की गई हेलमेट जोन की घोषणा परवान चढ़ने के बजाए उसकी धज्जियां उड़नी शुरू हो गई है। नगर क्षेत्र के दायरे में दो पेट्रोलपंप आते हैं।
विज्ञापन

दोनों पेट्रोल पंप संचालक बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पेट्रोल डाल देते हैं। पेट्रोलपंप संचालकों से पूछने पर उनके द्वारा यह कहकर टाल दिया जाता है, कि उनके पास ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं है। इतना ही नहीं बाइक सवार बिना हेलमेट के तीन सवारी बैठाकर प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं। बाइक सवारों में 25 फीसदी नाबालिग बच्चे बाइकों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। बाइक सवारों द्वारा नियमों की अनदेखी करने पर प्रशासन चुप्पी साधे है। ऐसे में नगर पंचायत में हजारों खर्च कर लगाए जागरूकता बोर्ड शो पीस बनेे हुए हैं। अब स्थानीय लोग प्रशासन की चुप्पी व उनकी कार्यशैली पर कई सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
वीरेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed