फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Routes for heavy vehicles to change during Sawan.

Bahraich News: सावन में बदला रहेगा भारी वाहनों का रूट

Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Routes for heavy vehicles to change during Sawan.
बहराइच। सावन में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिले में वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू हो गई है जो 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने ट्रक, डंपर, डीसीएम और ट्रैक्टर समेत अन्य भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। डायवर्जन के दौरान आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती से बाराबंकी व लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच की ओर आने से रोकते हुए टिकोरा मोड़ से रेउसा-सीतापुर मार्ग के रास्ते भेजा जाएगा। गोंडा और कर्नलगंज से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हुजूरपुर तिराहा से बहराइच होते हुए टिकोरा मोड़ से सीतापुर मार्ग की ओर जाएंगे। वहीं टिकोरा मोड़ से भारी वाहनों को कैसरगंज के रास्ते बाराबंकी जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन



लखीमपुर खीरी और नानपारा की ओर से गोंडा व अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को दोनक्का तिराहा से डायवर्ट कर श्रावस्ती और बलरामपुर के रास्ते गंतव्य तक भेजा जाएगा, जबकि कैसरगंज और हुजूरपुर मार्ग से गोंडा व अयोध्या जाने वाले मालवाहक वाहनों को पयागपुर चौराहे से मोहनीपुर थाना, इकौना और श्रावस्ती होते हुए बलरामपुर मार्ग पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था
हर रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक बहराइच, गोंडा से बाराबंकी जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन डायवर्ट रहेंगे।
2 अगस्त सुबह 8 बजे से 3 अगस्त रात 11 बजे तक प्रथम सोमवार के अवसर पर डायवर्जन लागू रहेगा।
8 अगस्त सुबह 8 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक द्वितीय सोमवार के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा।
14 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक श्रवण झूला मेला और तृतीय सोमवार के दौरान डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
23 अगस्त सुबह 8 बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक चतुर्थ व अंतिम सोमवार पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
27 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक श्रावण पूर्णिमा स्नान और मेला समापन के दौरान भारी वाहनों का संचालन बदले मार्ग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed