फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roads connecting villages are dilapidated, problems in transportation

Bahraich News: गांवों को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर, आवागमन में समस्या

Sat, 07 Dec 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Roads connecting villages are dilapidated, problems in transportation
 कैसरगंज क्षेत्र में जर्जर हालत में सड़क।
बहराइच। सीएम के आदेश पर पूरे प्रदेश से लेकर जिले में सड़कों को गढ्डामुक्त करने का अभियान चलाया गया लेकिन इसके बाद भी गांवों को जोड़ने वाली तमाम सड़कें जर्जर हैं। इसकी वजह से राहगीर व वाहन सवार लोगों को आवागमन में भी समस्या हो रही है। अमर उजाला टीम ने जब सड़कों की हालत की पड़ताल की तो यह नजारा सामने आया।
विज्ञापन


जर्जर सड़क पर पैदल चलना मुश्किल
कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांवों की सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि उसे पर पैदल चलना भी मुश्किल है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हैं। इसमें नालियों का गंदा पानी भी भरा हुआ है। कैसरगंज से चकपिहानी होते हुए गंडारा जाने वाला मार्ग भी बेहद जर्जर है। इसी तरह बरखुरद्वारापुर पर से जोढिया नीम तक का मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो गया है। हिंदूपूरवा से गोडहिया नंबर दो तक जाने वाली सड़क भी बिल्कुल जर्जर हो गई है। यही हाल कैसरगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों का है।
विज्ञापन


छह किलोमीटर सड़क पर गड्ढे
धरसवां प्रतिनिधि के अनुसार बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सिटकहना होते हुए लगभग छह किलोमीटर सड़क पर भारी गड्ढे हो गए हैं। इससे अक्सर राहगीर और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो गड्ढों में लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन फिर भी अफसर इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कों पर चलना मजबूरी
चर्दा प्रतिनिधि के अनुसार बाबागंज मल्हीपुर मार्ग पर स्थित पुरैनी चौराहे से भूधरगांव को जाने वाली सड़क पर पूरी तरह से डामर उखड़ गई है। जगह -जगह गड्ढे बन गए हैं। लोगों को रास्ता निकलने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते पर लगभग सैकड़ों चार पहिया व बाइक सवार यात्रा करते हैं लेकिन इसके बाद भी सड़क सही नहीं की जा सकी है।


सड़क पर गड्ढों से पलट रहे वाहन
विशेश्वरगंज ब्लॉक की मनीटॉड तिराहे से कुरसहा जाने वाली सड़क का सेमरौना, चौखड़िया, पाठक पुरवा, सूबेदार पुरवा से कुरसहा तक इतनी हालत खस्ता है कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। सड़क इतनी खराब है कि लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। पुरैना बाजार से मोक्षद्वार जाने वाली सड़क, ग्राम पंचायत मुंडेरवा नहर से पटना जाने वाली सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन असंतुलित होकर पलटते रहते हैं।

ग्रामीण इलाकों की ज्यादातर सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया गया है जो सड़के खराब हैं उनको भी सही कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed