फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   road accident

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Wed, 18 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
road accident
बहराइच/बौंडी। शहर के बंजारी मोड़ के निकट बाइक सवार दो युवक आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस निकल पड़ी। बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के कोदही गांव निवासी दीपक पांडेय (25) पुत्र सुरेश पांडेय गांव के ही सुधाकर चौरसिया (30) पुत्र ओंकारनाथ चौरसिया के साथ बुधवार को बाइक से बहराइच शहर की ओर आ रहे थे। सुधाकर बाइक चला रहा था। जबकि दीपक पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के निकट पहुंचने पर लखनऊ से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे दोनों युवक गिर पड़े। बस के पहिए के नीचे आने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सुधाकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह व तिकोनीबाग चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि सुधाकर को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed