{"_id":"603d1d648ebc3ee64a355842","slug":"rice-mill-fire-loss-of-crores-bahraich-news-lko567406693","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल में लगी आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
बहराइच में असोम रोड स्थित राइस मिल में लगी आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के बाहरी इलाके में असोम रोड पर स्थित राइस मिल में रविवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लपटों ने पूरी मिल को चपेट में ले लिया। मिल में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर गोंडा की दो, नानपारा की एक व शहर की तीन दमकल गाड़ियां मौकेे पर पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दरगाह, नगर व देहात कोतवाली की फोर्स मौजूद रही। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक करीब पांच करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।
दरगाह थाना क्षेत्र में असोम चौराहे पर आरोहुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड राइन ब्रान मिल स्थित है। मिल में 150 से अधिक लोग विभिन्न शिफ्टों में काम करते हैं। रविवार रात लगभग 11 बजे मिल में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जब तक कर्मचारियों व मजदूरों को इसकी जानकारी हो पाती तब तक आग ने पूरे मिल परिसर को चपेट में ले लिया।
मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाते हुए मिल मालिक के साथ ही फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर शहर की तीन दमकल गाड़ियों के साथ ही दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र, नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी व देहात कोतवाल ओपी चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी जुटे रहे, लेकिन लपटों ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया। इस पर नानपारा से एक और पड़ोसी जनपद गोंडा से भी दो दमकल गाड़ियां बुला ली गईं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से करीब पांच घंटे बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया। मगर तक तक लगभग सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
मिल मालिक पंकज अग्रवाल ने बताया कि अग्निकांड से मिल में लगी मशीनें जल गईं। लगभग ढाई हजार क्विंटल माल भी जलकर राख हो गया। पंकज ने अग्निकांड में लगभग पांच करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है। वहीं, मिल के डायरेक्टर पुरुषोत्तम दास अग्रवाल ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की तत्परता व सहयोग से अरबों रुपये का नुकसान होने से बच गया।
मिल में लगी आग पर काबू पाने के लिए आई दमकल की छह गाड़ियों का जब पानी खत्म हुआ तो उन्हें पानी भरने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ा। मिल परिसर में बने फायर सेफ्टी टैंक से दमकल वाहनों को पानी मिलता रहा। इसके चलते आग पर जल्द ही काबू पाया जा सका।
अग्निशमन अधिकारी शिवकुमार मिश्र ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल शहर की तीन दमकल गाड़ियों के साथ कुल छह गाड़ियां मंगाई गईं। इनमें से दमकल की दो गाड़ियां गोंडा से बुलाई गईं थीं। आग पर करीब पांच घंटे में काबू पाया गया। अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई विदेशी मशीनें भी जली हैं। समय से आग बुझ गई, वरना अरबों रुपये का नुकसान हो सकता था।