फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Revenue personnel trained for error-free crop cutting

Bahraich News: त्रुटिरहित क्रॉप कटिंग के लिए प्रशिक्षित किए गए राजस्व कार्मिक

Thu, 03 Jul 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Revenue personnel trained for error-free crop cutting
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अ​धिकारी व कर्मचारी।
बहराइच। खरीफ 2025-26 1433 फसली अंतर्गत त्रुटिरहित क्रॉप कटिंग के लिए जिले के राजस्वकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी प्रत्यूष रंजन द्विवेदी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी महेंद्र वर्मा व सहायक भू-लेख अधिकारी राजेश कुमार यादव ने तहसीलों के राजस्व निरीक्षकों एवं रजिस्ट्रार कानूनगो को त्रुटिरहित क्रॉप कटिंग कराने एवं पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसम में क्रॉप कटिंग का शत-प्रतिशत कार्य भारत सरकार द्वारा विकसित किए गए सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सीसीई एग्री ऐप डाउनलोड करके पूर्व में ही स्मार्टफोन का वितरण किया गया है। क्रॉप कटिंग के बाद राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों ने डाटा लोड करते ही संबंधित डाटा ऐप के माध्यम से सीधे राजस्व परिषद को पहुंच जाता है। इससे लोगों में क्रॉप कटिंग के प्रति विश्वसनीयता बढ़ी है तथा इस कार्य में पारदर्शिता भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed