फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Revenue department's bulldozer runs on encroachment

Bahraich News: अतिक्रमण पर चला राजस्व विभाग का बुलडोजर

Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Revenue department's bulldozer runs on encroachment
रुपईडीहा के पोखरा गांव में जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण। 
रूपईडीहा (बहराइच)। कस्बा स्थित निधिनगर पोखरा व रूपईडीहा गांव में रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ढहा दिया।
विज्ञापन

राजस्व, पुलिस व एसएसबी की टीम रविवार को कस्बा स्थित निधिनगर पोखरा गांव में पहुंची। यहां खलिहान की जमीन पर तीन लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा कर लिया था। टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया। इसके बाद टीम रूपईडीहा गांव पहुंची। यहां पर भी तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए कब्जा मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक रामसजीवन पांडेय ने बताया कि खलिहान व तालाब की जमीन पर हुए कब्जे को हटाकर सभी को चेतावनी दी गई है कि अगर जांच में दोबारा कोई भी अतिक्रमण करता पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान लेखपाल करूणेशस त्रिपाठी, संतोष वर्मा, नागेंद्र श्रीवास्तव, थाने के एसआई अशोक कुमार व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed