फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   resham tops in sugarcane production

गन्ना उत्पादन में रेशम सिंह यूपी में प्रथम

Tue, 16 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 16 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
resham tops in sugarcane production
रेशम सिह - फोटो : अमर उजाला
मिहींपुरवा के किसान रेशम सिंह को यूपी में गन्ना उत्पादन में पहला स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर 2908 क्विंटल गन्ना उत्पादन का कीर्तिमान    बनाया है। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2016-17 के लिए गन्ना फसल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

इसमें बहराइच के मिहींपुरवा के लोहरतारा गांव निवासी गन्ना किसान रेशम सिंह को नामित किया गया था। गन्ना आयुक्त की ओर से खेतों के परिणाम के लिए सर्वेक्षण अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर यशपाल सिंह और अपर सांख्यिकी अधिकारी गोंडा आशीष कुमार सिंह की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन


इनकी ओर से फसल का समय-समय पर सर्वे किया गया। जिला गन्ना अधिकारी बहराइच रामकिशन ने बताया कि सर्वे के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में 23 जनवरी 2017 को फसल की कटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें प्रति हेक्टेयर 2908 क्विंटल गन्ना उत्पादन निकला। इसे शासन को भेजा गया था। शासन ने परिणाम घोषित किया है। जिसमें रेशम सिंह को यूपी में पहला स्थान मिला है। इनको राज्य सरकार द्वारा समारोह आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed