फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Reliance's biogas plant will cost Rs 150 crores

Bahraich News: 150 करोड़ से लगेगा रिलायंस का बायोगैस प्लांट

Fri, 15 Sep 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 15 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Reliance's biogas plant will cost Rs 150 crores
पयागपुर क्षेत्र में की जा रही 25 एकड़ भूमि की तलाश, प्लांट के पास में ही बनाई जाएगी बड़ी गोशाला
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने डीएम से मिल बताई कार्ययोजना, जिले के किसानों से खरीदी जाएगी पराली
बहराइच। जिले में रिलायंस कंपनी बायो गैस प्लांट लगाने जा रही है। इस पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कंपनी के अधिकारियों ने डीएम से मिलकर इस बारे में चर्चा की है। इसके बाद इस प्राेजेक्ट के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि चिह्नीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इस प्लांट के लगने से फसलों के अवशेष के प्रबंधन से किसानों की आय बढ़ेगी। साथ ही कंप्रेस्ड बायो गैस व जैविक खाद का निर्माण भी हो सकेगा।
इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री की ओर से 25 एकड़ क्षेत्रफल में प्लांट तैयार किया जाएगा। यहां प्रति वर्ष किसानों से 60 हजार मीट्रिक टन पराली खरीदी जाएगी। जिसके एवज में उनको भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएम मोनिका रानी ने अपने कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर सेे जिले में औद्योगिक क्षेत्र में कंप्रेस्ड बायो गैस का प्लांट लगाया जाएगा। यहां पर कंपनी ने करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। प्लांट में फसल के अवशेषों से बायो गैस बनाने के साथ जैविक खाद का निर्माण होगा। रिलायंस के सीबीजी प्लांट में प्रतिदिन करीब 20 टन बायोगैस का उत्पादन करने का लक्ष्य है। प्रतिवर्ष 60 हजार एमटी फसल अवशेषों की आवश्यकता रहेगी, जो यहीं के किसानों से खरीदी जाएगी। इससे किसानों को फसल प्रबंधन के लिए दिक्कतें नहीं उठानी होंगी और उनकी आय भी बढ़ेगी। इसके लिए पयागपुर तहसील क्षेत्र में जिला प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू की है। भूमि मिलते ही प्लांट लगने का कार्य शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


सौर ऊर्जा का होगा इस्तेमाल, बनेगी गौशाला
जहां पर रिलायंस का बायोगैस प्लांट लगेगा वहां पर सौर ऊर्जा का भी प्लांट लगाया जाएगा। जिससे इसे सौर उर्जा से ही संचालित किया जा सके। वहीं इसी के पास करीब एक करोड़ की लागत सम एक गोशाला भी बनाई जाएगी। डीएम ने रिलायंस कंपनी के अफसरों को सुझाव दिया है कि गोशाला बनने से जहां निराश्रित मवेशियों को रखने का इंतजाम होगा वहीं इससे कंपनी का भी फायदा होगा। इस प्लांट के लगने से जिले के तमाम लोगों को रोजगार मिलने का भी अवसर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed