फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Register at home to see the doctor

Bahraich News: डॉक्टर को दिखाने के लिए घर बैठे कराएं पंजीकरण

Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Register at home to see the doctor
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज अब घर बैठे एप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मरीजों या उनके तीमारदारों को घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आभा एप शरू किया है। इस एप के जरिए कोई भी घर बैठे ही ओपीडी का रजिस्ट्रेशन कर डॉक्टर को दिखा सकता है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ओपीडी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आभा नामक अप्लीकेशन तैयार किया है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों को ये एप बहुत राहत देगा। अभी मरीज व तीमारदार सुबह से पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगकर कड़ी मशक्कत के बाद पर्चा बनवाते हैं। इस तरह समय के अभाव में मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन

अब इस समस्या से मरीजों व तीमारदारों को छुटकारा मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आभा एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। कोई भी मरीज इस एप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर डॉक्टर को दिखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेस्टोर से डाउनलोड करें आभा एप
मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि मरीज या तीमारदार को मोबाइल के प्ले स्टोर से आभा एप डाउनलोड कर आभा एप पर आईडी बनानी होगी। इसके बाद एप में मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर, डॉक्टर का नाम सहित सभी जानकारी दर्ज करने के बाद मरीज को टोकन मिल जाएगा। उसमें समय भी लिखा रहेगा। उस समय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है। उन्होंने बताया कि किस वार्ड में कितने बेड खाली हैं इसकी भी जानकारी कर एप के जरिए बेड भी बुक कर सकते हैं।
क्यूआर कोड चिपकाने की चल रही प्रक्रिया
सीएमएस ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए कई क्यूआर कोड भी चस्पा किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एप खुल जाएगा। इसमें भी सभी जानकारी भरने के बाद टोकन मिलेगा। इसके बाद मरीज सीधे डॉक्टर के पास पहुंचकर वहीं पर्चा निकलवाकर दिखा सकेगा।

अब मरीज या तीमारदार को डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। मरीजों को घर बैठे रजिस्ट्रेशन करने के लिए आभा एप की शुरुआत की गई है। इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद मरीज को टोकन मिलेगा। इसके जरिए वह डॉक्टर को दिखा सकता है।
- डॉ.ओपी चौधरी, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed