{"_id":"66d375188c3cc86b980a70b4","slug":"rape-of-disabled-person-accused-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-119296-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दिव्यांग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दिव्यांग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Sep 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र फखरपुर के एक गांव निवासी बोलने-सुनने में असमर्थ 55 वर्षीय दिव्यांग महिला से 28 अगस्त की शाम बसंता गजाधरपुर निवासी सुखराम यादव उर्फ ननकू ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात बसंता मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता 28 अगस्त की शाम पारले मिल से बैंदोरा गांव की तरफ जा रही थी। तभी परसेरा चौराहा से आ रहे सुखराम उसे झाड़ियों में खींच ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। दिव्यांग होने के चलते पीड़िता शोर भी नहीं मचा पाई। बदहवास हालत में वह घर पहुंची और आपबीती बताई।
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी। निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल करने पर सुखराम द्वारा महिला से दुष्कर्म की बात सामने आई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।