{"_id":"6ac3f3c94b83f037870ba215","slug":"wildlife-attacks-in-two-villages-two-children-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158056-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो गांवों में वन्यजीव के हमले, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो गांवों में वन्यजीव के हमले, दो बच्चे घायल
विज्ञापन
अज्ञात वन्यजीव के हमले में गंभीर रूप से जख्मी मिथिलेश।
बहराइच। मटेरा क्षेत्र के दो गांवों में रविवार देर शाम कुछ ही देर के अंतराल पर अज्ञात वन्यजीव के हमले से दो बच्चे घायल हो गए। भग्गड़वा गांव में घर के बाहर मां के साथ खेल रहे करीब पांच वर्षीय मिथिलेश कुमार पर वन्यजीव ने झपट्टा मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े तो हमलावर भाग गया। इसके कुछ ही देर बाद करौंदा गांव में तालाब के किनारे मां के साथ गई सात वर्षीय सुनैना पर भी वन्यजीव ने हमला कर दिया। लगातार हुई दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
भग्गड़वा निवासी चांदी का पुत्र मिथिलेश रविवार शाम घर के दरवाजे पर मां के साथ खेल रहा था। बिजली न होने के दौरान अचानक वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों का शोर सुनकर वन्यजीव वहां से भाग गया। हमले में बच्चे को चोटें आईं।
इसके कुछ ही समय बाद करौंदा निवासी रोहित की सात वर्षीय पुत्री सुनैना अपनी मां के साथ गांव के पूरब स्थित तालाब के किनारे गई थी। इसी दौरान वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची भी घायल हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना पर मटेरा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि वन रक्षक परवेज अहमद की अगुवाई में टीम भेजी गई थी। हमलावर वन्यजीव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश के लिए दो टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीण हमलावर को तेंदुआ या सियार बता रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। टीम घटनास्थल की जांच के साथ वन्यजीव की पहचान में जुटी है।