{"_id":"58e3e6414f1c1bdc315b52a6","slug":"ranger-bhinga-in-custody-with-10-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख रुपये के साथ हिरासत में रेंजर भिनगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख रुपये के साथ हिरासत में रेंजर भिनगा
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी टीम ने मंगलवार की शाम रेंजर भिनगा को दस लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया। रेंजर भिनगा पैसा लेकर भिनगा से बहराइच की ओर जा रहे थे। पुलिस ने रेंजर के खिलाफ सोनवा थाने में मामला दर्ज कर इन्कम टैक्स विभाग को सूचित किया है।
एसओजी टीम को मंगलवार दोपहर को सूचना मिली थी कि वन रेंजर भिनगा संजय सिंह ज्यादा पैसे लेकर भिनगा से बहराइच की ओर जा रहे है। इस सूचना के बाद एसओजी टीम प्रभात राय की अगुवाई में सोनवा थाने के पास वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी बीच शाम लगभग पांच बजे भिनगा की ओर से बोलेरो (यूपी 70 10 71) आती दिखाई दी। उसे रोक कर जांच की गई तो उस पर भिनगा वन क्षेत्र के रेंजर संजय सिंह सवार थे। पुलिस द्वारा इस दौरान उनके वाहन की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस ने संजय सिंह के पास से दस लाख रुपये, जो कि पांच-पांच सौ के नोट थे, उनसे बरामद हुए। बरामद रुपयों के बारे में जब पुलिस ने जानकारी ली तो रेंजर मौके पर कोई भी कागजात नहीं दिखा सके।
घटना की जानकारी टीम की ओर से एसपी को दी गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बरामद पैसे के बारे में रेंजर संजय सिंह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस कारण मामले की लिखा-पढ़ी कर सूचना आयकर विभाग को दी गई है।
वहीं, इस संबंध में डीएफओ जावेद अहमद का कहना है कि रेंजर के पास बरामद पैसा सरकारी है। मार्च में कुछ पैसा मिला था। यह पैसा मजदूरों को एडवांस या फिर कार्य के बाद भुगतान करना पड़ता है। संभवता: वह यह पैसा मजदूरों में बांटने जा रहे थे।