फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ram Gopal's family should get Rs 1 crore, administration should stop harassing Hindus

Bahraich News: रामगोपाल के परिजनों को मिलें एक करोड़, हिंदुओं का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन

Thu, 24 Oct 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 24 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal's family should get Rs 1 crore, administration should stop harassing Hindus
बहराइच के कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते परशु सेवा संस्थान के पदाधिकारी। 
बहराइच। रेहुवा निवासी रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड व उसके बाद जारी प्रशासन की कार्रवाई को लेकर बुधवार को परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। नौ सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि रामगोपाल मिश्रा की बर्बरता पूर्वक हत्या करी दी गई। आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की बजाए पुलिस व प्रशासन हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहा है, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप पांडेय ने बताया कि डीएम को संबोधित ज्ञापन में मृतक रामगोपाल के परिजनों को एक करोड रुपये की सहायता राशि देने की मांग की गई है। हिंदुओं के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने, ब्राह्मणों का शोषण बंद करने, ब्राह्मण आयोग का गठन करने, पीड़ित ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, गिरफ्तार अभियुक्तों का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article