फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rail bus trial between Malani-Nanpara

मैलानी-नानपारा के बीच रेल बस का ट्रायल

Wed, 22 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rail bus trial between Malani-Nanpara
बहराइच। हाईकोर्ट द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद करने का आदेश पारित किया गया है। जिसके बाद हेरिटेज ट्रेनों को चलाने की दिशा में रेलवे काम कर रहा है। इसी के तहत मंगलवार देर शाम मैलानी से नानपारा रेलवे स्टेशन तक रेल बस का ट्रायल किया गया। देर रात पहुंची रेल बस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। लोगों में रेल बस को लेकर काफी कौतूहल भी दिखा।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में ट्रेनों से कटकर लगातार हो रही वन्यजीवों की मौत को लेकर वन विभाग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने वन्यजीवों की मौत के आंकड़ों को देखते हुए रेलवे को वर्ष 2015 में नानपारा-मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

रेलवे ने लखीमपुर-मैलानी रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद करने का हलफनामा दाखिल किया था। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद अब रेलवे की ओर से गोरखपुर के पीआरओ पंकज सिंह ने ट्रेने बंद किये जाने की कार्रवाई शुरू होने की जानकारी दी है। जिसके बाद रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था में जुट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज ट्रेनें चलाने के फैसले के बाद मंगलवार देर शाम नानपारा-मैलानी रेल खंड पर रेल बस का ट्रायल किया गया। रेल बस रात्रि आठ बजे के करीब बिछिया रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि फिलहाल रेल लाइन पर रेल बस का ट्रायल लिया गया है। आगे का फैसला उच्चाधिकारियों द्वारा बैठक में किया जाएगा।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में आने वाली रेल बस की रफ्तार वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए काफी धीमी रखी गई थी। ये ट्रेन महज 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। संभावना जताई जा रही है कि इसी रेल बस का संचालन रेल मार्ग पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed