Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Raids conducted at sweet shops; six samples collected

Bahraich News: मिठाई की दुकानों पर छापा, छह नमूने भरे

Sun, 01 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 01 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted at sweet shops; six samples collected
मिठाई की दुकान में छापा
बहराइच। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान जारी है। रविवार को टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर छह नमूने जांच के लिए भरे।
विज्ञापन

इमामगंज बाजार में अजय सिंह की दुकान से छेना रसगुल्ला और शिवपुर बाजार में आदित्य वर्मा की दुकान से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया। टिकोरा मोड़ स्थित बेड़नापुर रोड पर लक्ष्मी ढाबा एंड रेस्टोरेंट से कृपाशंकर के यहां से बेसन के लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

बेड़नापुर में लवली स्वीट्स से कृपाशंकर के यहां से मिल्क केक और अनूप सिंह के यहां से खोया का नमूना लिया गया। वहीं, बाबा स्वीट्स से अनूप सिंह के यहां से दूध बर्फी का नमूना भरा गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार नानपारा भी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावट पर अंकुश लगाना उद्देश्य
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग का उद्देश्य है। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिलने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed