{"_id":"6aea2753a833faaacc07fe47","slug":"raids-conducted-at-sweet-shops-four-samples-collected-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159678-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मिठाई की दुकानों पर छापा, चार नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मिठाई की दुकानों पर छापा, चार नमूने लिए
Tue, 03 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुटेहना बाजार में मिठाई की दुकान पर नमूने भरती एफएसडीए की टीम। - स्रोत : विभाग
बहराइच। त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को खुटेहना और पयागपुर में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान छेना, सूजी की मिठाई और बर्फी समेत चार नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सूचना के आधार पर खुटेहना बाजार के बाहर स्थित विनोद चौहान के प्रतिष्ठान से छेना और सूजी की मिठाई के नमूने लिए। इसके बाद पयागपुर चौराहे पर स्थित गुप्ता पेड़े वाले की दुकान से छेना और बर्फी के नमूने संग्रहित किए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक ही टीम ने कार्रवाई की, जबकि दूसरी टीम अभियान के तहत दूसरे जिले में जांच करने गई थी।
विज्ञापन
कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार, कृपाशंकर और मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देश पर दिवाली के मद्देनजर मिलावटखोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।