{"_id":"5f57bc2e8ebc3e36bd5731f3","slug":"raid-on-illegal-slaughterhouse-four-smugglers-arrested-bahraich-news-lko5391698113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खाने पर छापा, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बूचड़खाने पर छापा, चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। कर्बला तिराहे पर स्थित एक आवास में अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान मवेशी का वध करते हुए पुलिस ने चार तस्करों को दबोच लिया। तलाशी में चार मवेशी व 120 किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस चारों तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लाई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया।
नवाबगंज थानाध्यक्ष अशोक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कर्बला तिराहा नवाबगंज, धन्नी रोड पर स्थित रहमत अली पुत्र बशारत के घर मेें अवैध बूचड़खाना संचालित हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई अवधेश कुमार, ओमशंकर गुप्ता, सिपाही उमानाथ पांडेय, पवन कुमार यादव, गोविंद कुमार व सुनील कुमार को मौके पर भेजा।
छापे के दौरान रहमत अली अपने घर में मवेशी का वध कर रहा था। पुलिस को देखते ही सब भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार मवेशी, 120 किलो मांस, तराजू, बाट व छुरी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तस्करों की पहचान रहमत अली, मेराज, इरफान निवासी कस्बा नवाबगंज व समसुदीन निवासी कुमिहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। पकड़े गए तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया।