{"_id":"6489f99532ec29470a02f5e0","slug":"raid-against-illegal-liquor-two-women-arrested-bahraich-news-c-13-1-288464-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अवैध शराब के खिलाफ छापा, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अवैध शराब के खिलाफ छापा, दो महिलाएं गिरफ्तार
Wed, 14 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों पर बुधवार सुबह पुलिस व आबकारी टीम ने विभिन्न गांवों में छापा मारा। दो घरों से 40 लीटर कच्ची शराब व 225 किलो लहन बरामद हुई। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मटेरा थाना क्षेत्र अवैध कच्ची शराब का गढ़ माना जाता है। बुधवार सुबह मटेरा थाना प्रभारी मनोज कुमार व आबकारी निरीक्षक विमल मोहन के नेतृत्व में कई गांवों में छापेमारी की गई। उपनिरीक्षक आशुतोष राय ने बताया कि अभियान में अवैध शराब निर्माण व बिक्री में संलिप्त गौरा धनौली निवासी रवीन्द्र कौर व निहालपुरवा निवासी ऊषा देवी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।