फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rahul should clean his statement about JNU : Amit Shah

जेएनयू में नारेबाजी पर राहुल साफ करें रुख : अमित शाह

Wed, 24 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 24 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rahul should clean his statement about JNU : Amit Shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अवध की सरजमीं से कांग्रेस आलाकमान समेत सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी पर वे अपना रुख जनता के सामने साफ करें।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि सोनिया गांधी भी संसद में बताएं कि इस तरह के नारे बर्दास्त किए जाने चाहिए या नहीं। कहा कि देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को भी सजा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा परिवारवाद तो बसपा जातिवाद की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


बहराइच के गुल्लाबीर मंदिर में आयोजित सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ महाराजा सुहेलदेव ने धर्म की रक्षा की थी। वीर भक्तों को याद करने वाले ही इतिहास बनाते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अफजल गुरु की बरसी मनाने वालों ने देश की बर्बादी के लिए नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश की संसद में कुछ राजनीतिक दल हल्ला मचा रहे हैं। संसद में हल्ला मचाने वालों को ऐसी गतिविधियों के प्रति अपना रुख साफ करना चाहिए। शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के समर्थन पर अपनी सहमति उनको जनता के सामने रखनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी संसद में स्पष्ट करना चाहिए कि इस तरह के नारे सहन होने चाहिए या नहीं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति कर रहे हैं। आज विकास के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। जबकि विपक्ष इन मामलों पर रोड़े अटका रहा है।

लगभग 25 मिनट के भाषण में अमित शाह ने यूपी की सपा और बसपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा परिवारवाद की राजनीति कर रही है तो बसपा जातिवाद की राजनीति कर सत्ता हासिल करना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश जी केंद्रीय योजनाओं के संचालन में सहयोग करें।


इससे देश का विकास होगा। महज चुनावी फायदे के लिए योजनाओं के लाभ से लोगों को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को समाप्त कर मुगली सेना के विजय रथ को रोक दिया था। उन्होंने युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed