{"_id":"5e46dbf88ebc3ee60e7687fc","slug":"rae-bareilly-champion-in-interstate-volleyball-competition-bahraich-news-lko50854629","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता में रायबरेली चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता में रायबरेली चैंपियन
विज्ञापन
जरवल में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी व मौजूद दर्शक।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। कस्बे के नेहरू पार्क में आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मैच एनईआर गोरखपुर व श्री साईं हॉस्टल रायबरेली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें रायबरेली की टीम ने 16-14 से जीत हासिल की। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को नकदी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जरवल के नेहरू पार्क खेल मैदान में दो दिवसीय डे नाइट हाजी नूर हसन मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के अलावा गोरखपुर, रायबरेली, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, मुजफ्फरनगर समेत 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को एनईआर गोरखपुर व श्री साईं हॉस्टल रायबरेली के बीच खेला गया, जिसमें साईं हॉस्टल रायबरेली की टीम ने 16-14 के अंतर फाइनल मुकाबला गोरखपुर को हराकर जीत लिया।
यह मुकाबला गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह चार बजे तक चला। फाइनल वालीबॉल मैच के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को आयोजक समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंतिजार अहमद मिथुन, चौकी प्रभारी अभय सिंह, मशकूर हुसैन, कमाल अहमद, शब्बू मंसूरी, जफर जिगर, इमरान अहमद, अजीम, औसलाम, कासिफ खान, शाहिद खान, चांद बाबू, निजाम पठान आदि मौजूद रहे।