फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Radium belt will be placed around the neck of cows

Bahraich News: गायों के गले में लगाई जाएगी रेडियम बेल्ट

Sun, 04 Jan 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Radium belt will be placed around the neck of cows
रुपईडीहा। रात के समय सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और गोवंश की सुरक्षा को लेकर रुपईडीहा थाना एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में चलने वाले इस अभियान के तहत सड़कों पर विचरण करने वाली गायों के गले में रेडियम बेल्ट लगाई जाएंगी। एसओ रावत ने बताया कि अंधेरे में सड़क पर बैठे या चलते मवेशी वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


रेडियम बेल्ट लगने के बाद गायें दूर से ही चमकती नजर आएंगी, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का अवसर मिलेगा और हादसों में कमी आएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व गोसेवा से जुड़े लोगों का सहयोग लिया जाएगा। प्राथमिकता उन क्षेत्रों को दी जाएगी, जहां सड़क हादसों की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed