फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Quarantine two Corona suspects absconded by threatening the team who arrived to collect samples

सैंपल लेने पहुंची टीम को धमकाकर क्वारंटीन दो कोरोना संदिग्ध फरार

Tue, 05 May 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Quarantine two Corona suspects absconded by threatening the team who arrived to collect samples
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के बालार्क ऋषि अस्पताल में क्वारंटीन किए गए दो कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेने के लिए टीम गई थी। तभी दोनों टीम को धमकाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एक वृद्ध को डिगिहा तिराहे से धर दबोचा, जबकि दूसरे को भागते समय चांदपुरा चौराहे पर पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बालार्क ऋषि अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में लोगों को क्वारंटीन किया गया था। कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किए गए एक वृद्ध और नानपारा के एक युवक का सैंपल लिया जाना था। इसके लिए कर्मचारी पहुंचे थे। तभी राड और डंडा दिखाते हुए वृद्ध और युवक यहां से भाग गए। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने डिगिहा तिराहे पर वृद्ध को धर दबोचा। जबकि युवक को चांदपुरा चौराहे के पास पकड़ लिया गया। इन दोनों को वापस क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएमएस डीके सिंह ने बताया कि वार्ड के प्रभारी द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि तहरीर लेकर दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed