फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Python swallows Onroz alive

खेत में घास चर रहे नीलगाय को निगल गया अजगर

Tue, 08 Sep 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Python swallows Onroz  alive
कतर्नियाघाट रेंज में वनरोज को जिंदा निगल गया अजगर। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्निया रेंज के बर्दिया गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में मंगलवार को वनरोज घास चर रहा था। इसी दौरान अजगर ने वनरोज को जिंदा निगल लिया। वनरोज की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि अजगर उसे निगल रहा है। लोगों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी शगुन प्रसाद के खेत में मंगलवार को जंगल से निकलकर आया वनरोज घास चर रहा था। इसी दौरान वहां अजगर ने वनरोज को दबोच लिया। इसके बाद उसे निगलना शुरू कर दिया। वनरोज की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि अजगर वनरोज को निगल रहा है। अजगर धीरे-धीरे उसे जिंदा निगल गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया। डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में ऐसी वारदात होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि अजगर वनरोज, बकरी, हिरन को जिंदा निगल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed