फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   python in home

घर में निकला अजगर, सहमा परिवार

Wed, 09 Oct 2019 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
python in home
बिछिया (बहराइच)। सुजौली गांव में एक घर के अंदर अजगर ने डेरा जमा रखा था। सूचना पर वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली गांव निवासी ओमप्रकाश का परिवार मंगलवार को घर में मौजूद था।
विज्ञापन

तभी अचानक घर में एक अजगर सांप को परिवार के लोगों ने देखा। जिस पर सभी दहशत में आ गए। चीखते हुए घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए। गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वनरक्षक पवन शुक्ला और सूरज शुक्ला मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। पकड़े गए अजगर को वन विभाग की टीम ने बोरी में बंद कर लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर सांप देख चालक दहशत में
बिछिया। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया निवासी बिल्लू बुधवार को अपनी बाइक से जा रहा था। आंबा-बिछिया मार्ग पर वन बैरियर के निकट अचानक हेडलाइट पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दिया। सांप को देखते ही चालक दहशत में आ गया। वह बाइक रास्ते में ही खड़ी कर दूर भाग गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांप को भगाया। जिसके बाद वह बाइक लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed