फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   purchasing stop on pcf center

एसडीएम के निरीक्षण में पीसीएफ केंद्र पर ठप मिली खरीद

Thu, 14 Nov 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
purchasing stop on pcf center
बहराइच। उपजिलाधिकारी ने मिहींपुरवा में संचालित धान खरीद केंद्रों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीएफ के दो केंद्रों पर खरीद ठप मिली। जबकि खाद्य विभाग क्रय केंद्र पर खरीद होती मिली। इसी पर कर्मचारियों से वार्ता कर एसडीएम ने खरीद शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू है। लेकिन क्रय केंद्र के कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्र पर किसान धान लेकर जाते हैं, फिर वापस बैरंग लौट आते हैं। मोतीपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बुधवार को मिहींपुरवा में स्थापित पीसीएफ के दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर धान खरीद ठप मिली। इसके बाद एसडीएम ने खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां पर धान खरीद होती मिली। एसडीएम ने बताया कि खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर चार नवंबर से धान खरीद हो रही है। जबकि पीसीएफ केंद्र पर खरीद ठप है। इसको देखते हुए कर्मचारियों से वार्ता की गई है। एक या दो दिन में धान खरीद सभी केंद्रों पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed