फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   punjabi artist alleges that postmortem report of a farmer is fake in lakhmpur khiri case

लखीमपुर खीरी: पंजाबी कलाकार सोनिया मान का आरोप, झूठी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गोली मारकर की गई हत्या

Tue, 05 Oct 2021 09:11 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 09:11 PM IST
सार

पंजाबी कलाकार सोनिया मान का कहना है कि किसान की गोली मारकर हत्या की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बनवाया गया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
punjabi artist alleges that postmortem report of a farmer is fake in lakhmpur khiri case
लखीमपुर खीरी लेटेस्ट न्यूज़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर मामला गरमाया हुआ है। पंजाब से आईं मशहूर कलाकार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को झूठा करार दिया है। उनका दावा है कि किसान की गोली मारकर हत्या की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बनवाया गया है। कलाकार ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मान बोलीं, दोबारा होगा शव का पोस्टमार्टम
पंजाब से आईं मशहूर कलाकार सोनिया मान ने कहा कि लखीमपुर हिंसा में हुई गुरुविंदर की मौत गोली लगने से हुई है। कान की तरफ गोली लगने का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने गलत दिखाया है कि गोली नहीं लगी है। हमने वीडियो भी बनाया है। दोबारा से शव का पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


मोनू मिश्रा के जेल नहीं जाने तक शव यहीं पड़ा रहेगा
कलाकार ने कहा कि ये मामला यहां दबने वाला नहीं है। ये मामला आगे तक जाएगा। जब तक इंसाफ नहीं हो जाता और मोनू मिश्रा (आशीष मिश्रा) जेल नहीं चला जाता, शव यहां पड़ा रहेगा। गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए। उनको निलंबित किया जाए। सोनिया ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुंडागर्दी का आलम यह है कि यहां नहीं आने दिया जा रहा था। इतनी जगह पर रोका गया जिसका जवाब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा पंजाब, हरियाणा यहां आने को तैयार
उन्होंने कहा कि हमसे पूछा गया कि कहां जा रही हो। हमने झूठ बोला कि गुरुद्वारा जा रहे है। भंडारे में जा रहे हैं। तब जाकर यहां तक पहुंचे हैं। हम किस बात की सियासत करेंगे। हम तो कलाकार हैं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता, हम यहां बैठे रहेंगे। हमारे साथ पूरा पंजाब व हरियाणा खड़ा है, यहां आने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed