फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Public lock in house, corona virus will block

जनता हुई घर में लॉक, कोरोना वायरस को करेगी ब्लॉक

Mon, 23 Mar 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Public lock in house, corona virus will block
बहराइच नगर में सोमवार को कोरोना के डर से चौक बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार के साथ बहराइच की जनता भी कंधे से कंधे मिलाकर साथ दे रही है। बिना लॉक डाउन जनता ने खुद को घर में लॉक कर लिया है। शहर के मुख्य बाजार में सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। बिना जरूरत लोग घर से नहीं निकले। बाजार में दोपहर को थोड़ी चहमकदमी हुई लेकिन शाम होते-होते फिर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के बाद जनता सोमवार को भी अपने घरों में कैद रही। भीड़-भाड़ के लिए मशहूर शहर के घंटाघर बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। ऐसा जनता की जागरूकता के बाद पहली बार हुआ है कि सोमवार को बाजार में सन्नाटा व खरीददारी के लिए भीड़ न उमड़ी हो। यहां सप्ताह के पहले दिन खरीददारी के लिए ऐसी भीड़ उमड़ती थी कि बाजार में पैर रखने का जगह नहीं मिलती थी।
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए इस बार जनता सोमवार को बाजार में खरीददारी के लिए नहीं पहुंची। जिन लोगों का काम बिल्कुल चलने वाला नहीं था, वही लोग सामान खरीदने के लिए बाजार में नजर आए। बिना मोलभाव के सामान खरीदकर घर जाने को बेताब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाईसाहब घर पर ही रहिए
घंटाघर बाजार में सामान लेकर जा रहे लोगों को अगर कोई पहचान वाले भाईसाहब मिले भी तो दूर से हाथ उठाकर भइया नमस्कार बोलते हु्ए कहा कि भाईसाहब जल्दी से सामान खरीदकर घर जाइए। जहां तक हो सके घर पर ही रहिए।
मास्क लगाकर ही बाजार में आए लोग
बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए बाजार में खरीददारी करने आए लोग अपना बचाव करते हुए नजर आए। लोग मास्क लगाकर ही बाजार में आए और खरीददारी करके घर की ओर रवाना हो गए।
अभिभावक संघ ने की अपील
जिला अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश मातनहेलिया ने कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं निभा सकता। बढ़ रहे कोरोना प्रकोप को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि अगर बच्चे अपने माता-पिता से दूर हैं और सुरक्षित है तो उन्हें वहीं रहने दें। जबरदस्ती ट्रेन व बस से आने के लिए दबाव न डालें। इस मौके पर जिला सचिव डॉ. दीनबंधु शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सदस्य कौशल कुमार पांडेय, राम दयाल कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

28 तक बंद रहेगा सर्राफा बाजार
कोरोना वायरस को बढ़ता देख सर्राफा व्यापार की बैठक घंटाघर बाजार में दीपक सोनी दाऊ जी की दुकान पर आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 मार्च तक सर्राफा बाजार बंद रहेगा। इसके बाद तत्काल स्थिति को देखकर बैठक करके आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed