{"_id":"680c0d39dfe45641be067624","slug":"public-anger-against-terrorist-attack-tribute-paid-by-taking-out-a-candle-march-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129570-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के खिलाफ जनाक्रोश: कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के खिलाफ जनाक्रोश: कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
Sat, 26 Apr 2025 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में कलेक्ट्रेट के गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
बहराइच। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद जनपद में विरोध प्रदर्शनों और कैंडल मार्च का सिलसिला जारी है। नवाबगंज, कैसरगंज और मिहींपुरवा में शुक्रवार को लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च कस्बे से शुरू होकर रामनगर मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला कायरता का परिचायक है, सरकार को इस पर निर्णायक कदम उठाना चाहिए। मार्च में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप त्रिपाठी, विनोद गिरि, जितेंद्र शर्मा, वैभव सिंह, सुमित शुक्ला समेत अनेक लोग शामिल रहे।
कैसरगंज में तहसील तक निकाला गया कैंडल मार्च
कैसरगंज में भी आतंकियों की कायराना हरकत के विरोध में डॉ. अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यह मार्च तहसील गेट होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंचा। ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव, शिवानंद सिंह, कौशलेंद्र चौधरी, प्रफुल्ल राज सिंह, बृजेश सिंह, हीरालाल मौर्य, बद्री प्रसाद यज्ञसैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आतंकवाद का पुतला दहन कर जताया विरोध
फोटो 21
मिहींपुरवा नगर में व्यापार मंडल और विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। राम जानकी मंदिर से शुरू हुई रैली नगर भ्रमण करते हुए चौराहे पर पहुंची, जहां आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, और देशद्रोहियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए नारे लगाए। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली में बाबूलाल शर्मा, दिलीप मोदनवाल, जुगल किशोर, संजय सिंह, सुरेश वर्मा, अमित रस्तोगी आदि शामिल रहे। संवाद