फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Provide better health services to patients: AD Health

मरीजों को दें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : एडी हेल्थ

Sat, 02 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 02 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Provide better health services to patients: AD Health
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को अपर निदेशक (स्वास्थ्य) ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई आदि की जांच करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर निदेशक स्वास्थ्य अल्पना रानी गुप्ता व मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राहुल पटेल शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद सीएचसी के प्रसव कक्ष, स्टोर रूम, दवा कक्ष और वार्ड की व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


एडी हेल्थ ने प्रसव वार्ड में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात कर विभाग की ओर से मिलने सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि अस्पताल में कोई खामी नजर आई। एडी हेल्थ ने अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों को मरीजों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रहीं सभी सुविधाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। चिकित्सकों से कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करें, जिससे उनको कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. अरुण मौर्या, डॉ. शरद भारती, डॉ. पल्लवी सिंह, बीपीएम अनुपम शुक्ला, अजय वर्मा, हिमांशु मिश्रा, आशीष कुमार व अनिल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed