फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Protect border with mutual coordination

आपसी समन्वय से चाक-चौबंद करें सीमा की सुरक्षा

Tue, 29 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Protect border with mutual coordination
रुपईडीहा स्थित एसएसबी की सीमा चौकी पर नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मौजूद कमांडेंट। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा में स्थित एसएसबी सीमा चौकी परिसर में मंगलवार को नेपाल और भारत के जवानों की मासिक बैठक हुई, जिसमें कमांडेंट ने कहा कि सीमा पर आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए। दोनों देशों के जवान गश्त पर विशेष बल दें, जिससे विभिन्न अपराधों को रोका जा सके।
विज्ञापन

रुपईडीहा में एसएसबी 42वीं वाहिनी के सीमा चौकी परिसर में मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कमांडेंट प्रवीण कुमार ने की। बैठक में नेपाल के बांके जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि सीमा पर संयुक्त रूप से दोनों देश के जवान गश्त करें। उन्होंने कहा कि दोनों देश के जवान आपसी समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें, जिससे सीमा पर होने वाले अपराध को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसएसबी वस्तुओं की तस्करी, मानव तस्करी व सीमा की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है। ऐसे में नेपाल के जवान भी मिलकर दोनों देशों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं। बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सहमति बनी। इस मौके पर सहायक कमांडेंट लालजी गरबा, नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधीक्षक अशोक बम, इंस्पेक्टर एपीएफ जीवनलाल बूढ़ा, इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला, निरीक्षक नेपाल प्रहरी डिहेश कुमार, उपनिरीक्षक विष्णु गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed